मथुरा। मथुरा। ब्रज में सावन की शुरूआत ठंडी हवाओं के चलने और बर्षा होने से शुरू हुई। कई दिनों से लोग तेज गर्मी महसूस कर रहे थे। पसीना-पसीना हुए लोग भगवान से वर्षा की उम्मीद लगाये थे। इतने बड़े गुरू पूर्णिमा मेले में भी श्रद्धालु बरसात के इंतजार में थे लेकिन बरसात नहीं हुई। आज ब्रज मंे सावन की शुरूआत सुबह तो भारी गर्मी से शुरू हुई लेकिन दोपहर डेढ़ बजे से ध्ूाल भरी आंधी ठंडी हवाएं और बूंदा-बादी से मौसम जरूर सुहाना हो गया। कई दिनों तपिस झेल रहे ब्रजवासियों ने आज राहत की सांस ली। बदलों के घिरने और घटाओं का आनंद भी कुछ छढ तो नजर आया। वर्षा भी हुई। लोगों ने सुकून महसूस किया। सावन की शुरूआत पर ही यहां बरसात होने से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। आगामी समय में मौसम विभाग भी वर्षा होने की भविष्यवाणी कर चूका है । देखते है सावन ब्रज में कैसा जाता हैं।





