मथुरा। कलैक्ट्रेट पर सिविल लाइन पुलिस चैकी के नजदीक दोपहर गाजियाबाद से तारीख पर आयी एक विवाहिता से उसी के परिजनों ने मारपीट कर दी। बताते हैं कि महिला की सास व उसके जेठ ने महिला से मारपीट की। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पंहुच गयी और दोनों पक्षों को अपनी हिरासत में ले लिया। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है।





