साहित्यकार डाॅ. कन्हैयालाल पाण्डेय के निधन पर शोक श्रद्धांजलि

मथुरा। साहित्यिक संस्था जमुना जल संस्थान द्वारा संस्था के उपाघ्यक्ष डाॅ. कन्हैयालाल पाण्डेय के दुखद निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अघ्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद-साहित्यकार डाॅ. चन्द्र किशोर पाठक ने की। शोक सभा में विषद रूप से डाॅ. पाण्डेय के व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा हुई। डाॅ. पाठक ने संस्थान के प्रति डाॅ. पाण्डेय की निष्ठा, समर्पित सेवा का उल्लेख किया। महामंत्री डाॅ. ताराचन्द्र शर्मा ने उनके सौम्य व्यवहार व सहयोग पर प्रकाश डालते हुए उनके विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक व शैक्षिक संस्थाओं से जुड़ने की बात कही। प्रख्यात रंगकर्मी रंगाचार्य लोकेन्द्रनाथ कौशिक ने श्री पाण्डेय जी के काव्य एवं निबन्ध संग्रहों की चर्चा की। इस सभा में गीतकार डाॅ. नटवर नागर, आकाशवाणी कलाकार हरीबाबू कौशिक और श्री राधाबिहारी गोस्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर चतुर्भुज चतुर्वेदी ‘मस्त’, आचार्य रसिक बिहारी शर्मा, आर.के. त्रिपाठी, विवेक पाठक, संगीतज्ञ वंशी वादक हरी बाबू शर्मा, कीर्तिपाल शर्मा, स्वांग गायक अमरनाथ वर्मा, अटलराम चतुर्वेदी, चन्द्रशेखर शर्मा, चन्द्रकिशोर पाठक, ताराचन्द्र शर्मा, रंगाचार्य लोकेन्द्रनाथ कौशिक, प्रेमदत्त मि़श्र, श्रीमती सुशीला शर्मा, अनिल चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी उपस्थितों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा का आयोजन रंगाचार्य लोकेन्द्रनाथ कौशिक के छत्ता बाजार स्थित निवास पर किया गया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti