ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता शिविर लगाते हुए सिंडीकेट बैंक के कर्मचारी
मथुरा। सिडिंकेट बैंक द्वारा संचालित ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केन्द्र मथुरा ने काशीराम आवासीय योजना कालौनी हाईव मथुरा में वित्तीय साक्षरता एवम् वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के अन्र्तगत जागरूकता शिविर लगाकर केन्द्र सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने बैंक के ग्राहकों को अटल पेशन योजना की विस्तृत जानकारी दी। जिसके अन्तर्गत 1000 रूपये से लेकर 5000 रूपये मासिक पेंशन 60 साल की उम्र के बाद प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही बीमा कवर भी रहेगा। जिसमें हर माह उम्र के हिसाब से एक निश्चित राशि बैंक खाते से कटेगी उतनी ही धनराशि भारत सरकार के द्वारा जमा की जाएगी। इस योजना का लाभ 18 से 40 वर्ष की उम्र वाले लोग उठा सकते है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी व उनके सैकडों की संख्या में फार्म भी भरे। केन्द्र सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने बताया की जिन लोगों के बैंक में खाता ख्ुाला हुआ है वे लोग इस योजना में 12 रूपये में 2 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा किया जा रहा है। जिनकी आयु 50 से 70 वर्श है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 330 रूपये में 2 लाख का जीवन बीमा किया जा रहा है जिसकी आयु 18 से 50 वर्श के बीच है। वो लोग इसका लाभ उठा सकते है। 50 साल की उम्र से नीचे वाला दोनों योजना का लाभ उठा सकता है। कोई भी व्यक्ति केवल एक बचत खाता द्वारा ही इस योजना के लिए पात्र होगा। प्रीमियम की राशि खाता धारक के खाते से बैंक द्वारा आॅटो डेबिट के माध्यम से काट ली जाएगी। साथ ही लोगों को बैंकों के द्वारा चलाई जा रही जमा व ऋण योजनाओं, फसल बीमा की जानकारी प्रदान की इस मौके पर लोगों की बैंक से सम्बन्धित समस्याओं को सुनकर उनका समाधान सलाहकारों ने किया। बीमा की और अधिक जानकारी के लिए 9457885941 नंबर पर संर्पक कर जानकारी ली जा सकती है।





