सिद्धि विनायक काॅलेज कें 7वें वार्षिक खेलकूद में फाईनल क्रिकेट मैच सम्पन्न

सिद्धी विनायक काॅलेज की सातवीं खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ शिक्षकगण

गोवर्धन। श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय के वार्षिक कार्यक्रम सात दिनों के खेल में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज 11 फरवरी को सुबह 11 बजे बी0ए0 द्वितीय वर्ष एवं बी0ए0 तृतीय वर्ष के बीच खेला गया। जिसमें टाॅस बी0ए0 तृतीय वर्ष ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उसके पांच बल्लेबाज दस रन पर ही आउट हो गये, फिर बल्लेबाज बनवारी ने टीम को संभालते हुए 24 रन की पारी का योगदान करते हुए टीम का स्कोर 68 रन पर पहुंचाया। बी0ए0 द्वितीय वर्ष ने गेंदबाजी में बलदेव 6 विकेट लेकर अच्छा प्रदर्षन किया। बी0ए0 द्वितीय वर्ष ने 69 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाज विष्णु 24 रन, अजय 14 बनाये लेकिन टीम 4 रन से मैच हार गयी। इस मैच में बनवारी ने 2, विजय पाल ने 2 तथा रामवीर ने 2 विकेट लिये तथा मैच में मैन आॅफ द बनवारी को घोषित किया गया। टूर्नामेंट के अंत में मैन आॅफ द सीरिज विषाल यादव को प्रदान की गयी। मैच के अंम्पायर संजीव चैहान व विशाल शर्मा रहे। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबन्धक नन्दकिशोर शर्मा व श्रीमती मधु शर्मा ने रोमांचक मैच भरपूर आनन्द लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्राचार्य डा0 सुनील चतुर्वेदी, श्याम बिहारी शर्मा, पूनम वर्मा, बृज बिहारी बघेल, पीटीआई दिलीप यादव, उपेन्द्र शर्मा, विपुल शर्मा, सतीष शर्मा, डा0 संजीव चैहान, विशाल, प्रगति सारस्वत, नेहा मिश्रा, हरीबल्लभ शर्मा, डा0 कैलाष चन्द शर्मा, श्रीराम शर्मा, डा0 प्रवीन कुमार, कुमरपाल, मुरारीलाल, कैलाश चन्द, श्रीमती दीपा चतुर्वेदी, पिन्टू कुमार, टीकम सिंह, दाऊजी गौड़, योगेश, कलपेश शर्मा आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti