विवादों से पुराना नाता रहा है सिपाही का
मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर मे सिपाही के साथ मारपीट करने और गाड़ी तोडने के आरोप मे नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार महावन थाने मे तैनात सिपाही रोहित यादव उर्फ टुलुआ पिछले सोमवार की रात करीब 9 बजे स्कार्पियो गाड़ी से जा रहा था। आरोप है कि उसी दौरान उसके जानने वाला गब्बर निवासी शास्त्री नगर, कृष्णा नगर अपने दो साथियों के साथ मिला और उसे रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए गाड़ी मे तोडफोड़ करके फरार हो गए। बताया यह भी जाता है कि आरोपी युवक के साथ सिपाही का लेन देन था और इसी बात को लेकर बात कहासुनी से लेकर मारपीट तक पहुंच गई। सिपाही रोहित यादव इससे पहले एसओजी टीम मे तैनात रहा था और वहां भी उसने एक होटल मे हो रही पार्टी के दौरान जमकर हंगामा किया था। सिपाही सपा सरकार का काफी करीबी बताया जाता है। इस मामले मे पीडित सिपाही ने आरोपी गब्बर तीन अन्य तथा 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।





