सीएमएस की तहरीर पर कोतवाली में मुकद्मा दर्ज

दो आरोपी हिरासत में 

मथुरा। जिला अस्पताल में भर्ती एक लावारिश बालिका से आधी रात में युवकों ने गैंग रेप कर डाला। प्रातः जानकारी होने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने शहर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब चार माह पूर्व टेªन से गिरकर घायल हुई आठ वर्षीय बालिका आलिया (काल्पनिक नाम) को रेल लाइन के किनारे तड़फता देख स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। तब से ही जिला अस्पताल के कर्मचारी इस लावारिश बच्ची के उपचार के साथ ही उसके खाने-पीने की व्यवस्था करने तथा पहनने के कपड़ों का इंतजाम कर रहे थे। जिला अस्पताल में महिला सर्जीकल वार्ड स्थित अपने पलंग पर बदहवासी की हालत में बैठी आलिया ने बताया कि बीतीरात पांच युवक रात 12 बजे महिला सर्जीकल वार्ड में घुस आए, उस समय सभी मरीज सोए हुए थे। आलिया को ये लोग चाॅकलेट व बिस्कुट दिलाने के बहाने बाहर ले आए तथा जिला अस्पताल स्थित पार्क में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। जब मामले की जानकारी आज जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा. गर्ग ने गैंग रेप की घटना का हवाला देते हुए लिखित तहरीर कोतवाली में देकर पीडि़ता द्वारा बताए गए पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने व आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है। शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पीडि़त बालिका की शिनाख्त के आधार पर होलीगेट के निकट स्थित गोपालपुरा निवासी युवक असलम पुत्र इस्लाम व उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया है। जबकि इनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस इनके तीन फरार साथियों की तलाश में जुटी है। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अब पॉक्सो ई-बाक्स में दर्ज किए जा सकते हैं बाल साइबर अपराध मामले

  1. उडनदस्ता टीम ने वृन्दावन, फरह, कोतवाली व गोविन्द नगर में कडी कार्यवाही

  1. खोखे में आग लगाई, रिपोर्ट दर्ज




Mediabharti