सीजेएम ने लूट की बरामद रकम आयकर विभाग को सौंपने के दिए आदेश

सीजेएम ने लूट की बरामद रकम आयकर विभाग को सौंपने के दिए आदेशमथुरा । सीजेएम अल्पना शुक्ला ने विगत दिनों हुई लूट के बाद पुलिस द्वारा बरामद किए 88 लाख रुपये को आगरा आयकर विभाग के पक्ष में दिए जाने के आदेश किए हैं। लूट की रकम को अपना बताते हुए ज्वैलर्स द्वारा दिए गए साक्ष्यों को न्यायालय ने अपर्याप्त मानते हुए यह आदेश जारी किए। बताते चलें कि 16 नवंबर की शाम को कृष्णा नगर पुलिस चैकी क्षेत्र में राधारानी ज्वैलर्स के कर्मचारियों की आंख में मिर्च डाल कर 88 लाख रुपये लूट लिए थे। इतनी बड़ी रकम के लुट जाने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 17 नवंबर को लूट की वारदात का खुलासा करते हुए ज्वैलर्स के दो कर्मियों को गिरफ्तार कर 88 लाख रुपये बरामद किए। जबकि घटना के कुछ देर बाद ही ज्वैलर्स ने लूट की वारदात से इनकार कर दिया था। पुलिस ने बरामद रकम को जमा करा दिया। बरामद रकम पर राधारानी ज्वैलर्स के स्वामी पवन अग्रवाल ने दावा पेश करते हुए सीजेएम अल्पना शुक्ला की अदालत में कागज पेश किए। न्यायालय ने कागजों की जांच को आगरा आयकर विभाग की टीम को तलब किया। टीम ने कागजों को अपूर्ण बताया। सीजेएम ने पुलिस द्वारा बरामद किए 88 लाख रुपये को आयकर विभाग आगरा के हक में रिलीज करने के आदेश दिए हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti