सी0बी0एस0ई0 की बोर्ड परीक्षायें 02 मार्च से

मथुरा। इस वर्ष सी0बी0एस0ई0 की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षायें 02 मार्च से प्रारंभ होंगी। इसके लिये मथुरा जिले में कुल दस विद्यालयों अमरनाथ विद्या आश्रम, केन्द्रीय विद्यालय मथुरा कैन्ट, आर्मी स्कूल, सेंट डाॅमिनिक्स, सेंट पाॅल्स, श्रीजी बाबा स0वि0म0, देहली पब्लिक स्कूल, परमेश्वरी देवी धानुका वृन्दावन, स0वि0म0 कोसी एवं जिंदल पब्लिक स्कूल कोसी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इन केन्द्रों पर कक्षा 10 के 1985 एवं कक्षा 12 के 4945 सहित कुल 6930 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होंगे। बोर्ड परीक्षायें पूर्व की भांति सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होंगी जिसमें 10 बजे उत्तर पुस्तिका वितरण, 10ः15 बजे प्रश्न पत्र वितरण एवं 10ः30 बजे लिखना प्रारम्भ करने का समय रहेगा। परीक्षा समाप्त होने का समय अपरान्ह 1ः30 बजे रहेगा। सभी केन्द्रों पर व्यवस्था सुदृढ़ कर ली गई है। यह जानकारी बोर्ड परीक्षाओं के जिला समन्वयक डा0 अजय शर्मा, प्रधानाचार्य श्रीजी बाबा स0वि0म0 ने दी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti