तरौली में सीमेंट की दुकान से माल बरामद
छाता। एक अक्टूबर को केडी मेडिकल कॉलेज अकबरपुर छाता से सुपरवाईजर, ट्रक चालक व एक बेलदार ने 700 बोरा सीमेंट गायब कर तरौली में आधी कीमत पर बेच दिया। कॉलेज के मेनेजर ने अमानत मे खयानत का मामला कोतवाली छाता में दर्ज कराया। पुलिस ने ट्रक चालक की निशान देही पर तरौली से एक सीमेंट की दुकान से सीमेंट बरामद कर लिया है तथा आरोपियों से बीस हजार रूपए व पाजेब बरामद कर आरोपी को जेल भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार एक अक्टूबर को मथुरा से 700 बोरा सीमेंट लेकर सुपरवाईजर तरूण शर्मा, ट्रक चालक जोहर सिंह व बेलदार शिव कुमार केडी मेडिकल कॉलेज में ला रहे थे रास्ते में गायब कर दिया। कोतवाली में अरूण अग्रवाल पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी राधापुरम कालौनी मथुरा ने तीनों के खिलाफ अमानत में खयानत मुकदमा दर्ज कराया है। एसआई छत्रपाल सिंह ने अभियुक्तो की निशान देही पर गुरूवार को तरौली में विजयपाल की दुकान से सीमेंट बरामद कर लिया है तथा अभियुक्तो के कब्जे से 22 हजार रूपए की नगदी व साढे“ नौ हजार रू. के पाजेब बरामद किया है।





