मथुरा। मांट क्षेत्र अन्र्तगत गांव सुरीर के निवासियों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को देते हुए कहा है कि सुरीर में खुलेआम मांस की बिक्री हो रही है। जिसमें हिन्दूवादी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि इन दुकानों पर मांस बिक्री का लाईसेंस नहीं है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि खुलेआम बिना लाइसेंस के मांस की बिक्री की जा रही है। मांस को ढका भी नहीं जा रहा है। पक्षियों के पंख, मांस के टुकड़े व खून नालियों में बहता हुआ रहता है। जिससे वहां के ग्रामीणों में आक्रोश है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसओ से वार्ता की तो उन्होंने कहा कि मैने कार्यवाही की है। मैं दुकानों को नहीं हटवा सकता। एसडीएम आयेंगे तभी ये दुकानें हटेंगी। एसओ सुरीर की क्या कार्यप्रणाली रही है जो खुद पीडि़तों पर उल्टी कार्यवाही कर रहे है तथा पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। ज्ञापन में भूपेंद्र सिंह राजपूत ने एसडीएम से कहा कि एक महीने का समय दे रहे है यदि मांस की बिक्री बंद नहीं हुए तो हम उग्र आंदोलन करेंगे तथा आमरण अनशन भी करेंगे। ज्ञापन देने वालों में मनोज कुमार, विशन, पूरन सिंह, प्रहलाद सिंह, राकेश सिंह, बिहारी सिंह आदि थे।





