सूतकेां के बाद भी विभिन्न मन्दिरों मनाई गई हनुमान जयन्ती

मथुरा। हनुमान जयंती और उसके बाद भण्डारों का खूब शहर में चलन देखा गया। कई स्थानांे पर भण्डारे आयोजित किये गये। वीर बजरंग बली की जयंती को लेकर कल से धार्मिक पाठ, हनुमान चालीसा पाठ और सुन्दरकाण्ड पाठ के भी जगह जगह आयोजन देखे गये। हनुमानजी के मंदिर में जहां कल पूजा सेवा अर्चना जारी रही वहीं कुछ स्थानों पर भण्डारे आयोजित किये गये। हालांकि बहुत से प्रमुख प्राचीन मंदिरों में आज ग्रहण और सूतककाल के चलते भण्डारे आयोजित नहीं किये गये। कुछ लोगों ने तो कल ही हनुमान जयंती का आयोजन कर डाला। ग्रहण बेला के चलते वैष्णव लोगांे ने कल ही आयोजन निपटा लिये। लेकिन शहर के क्वालिटी तिराहा, जवाहर हाट सहित अन्य स्थानों पर भी भण्डारे आयोजित किये गये। हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान मंदिरों में कल से आज तक दर्शनार्थी और पूजा-सेवा करने वालों की भीड़ देखी गयी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti