मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने प्रथम चरण के सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि वे पहली अक्टूबर को अपने-अपने क्षेत्रों का उपलब्घ कराई गई चेक लिस्ट के आधार पर सघन निरीक्षण करके कार्य योजना बना लें। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों की जितनी अच्छी जानकारी होगी वे सकुशल मतदान सम्पन्न कराने में उतना ही सफल होंगे। श्री कुमार आज यहाॅ कलेक्टेªट के सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चुनाव सम्बन्धी बारीकियों की जानकारी दे रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत का चुनाव अत्यन्त संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण होता है। इस चुनाव की सफलता की गारन्टी इस बात पर निर्भर करती है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव सम्बन्धी सभी विधाओं की कितनी अच्छी जानकारी रखता है। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट कल नगर मजिस्टेेªट से वाहन प्राप्त कर पहली अक्टूबर को अपने-अपने क्षेत्रों का सघन भ्रमण कर रूट एवं मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर लें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र तक पहुॅचने में कितना समय लगता है उसे भी नोट कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति क्या है उसे देख लिया जाय। मतदान हेतु चयनित भवन की स्थिति क्या है। वहाॅ पर पेयजल, छाया एवं प्रकाश, शौचालय, विकलांग मतदाताओं हेतु रैम्प आदि है आथवा नही। जिलाधिकारी ने कहा कि उपलब्ध कराई गई चेक लिस्ट के अनुसार निरीक्षण करके उसे जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने इस बात के सख्त निर्देश दिये कि साधारण परिस्थितियों में मतदान से पूर्व तथा मतदान के बाद नियत मार्ग न बदला जाय। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मतदान केन्द्र यदि विद्यालय में स्थापित है तो प्रधानाचार्य का नाम व मोबाइल नम्बर सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास होना चाहिए। मतदान केन्द्र जिस क्षेत्र में है उस क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था की स्थिति क्या है। सभी पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम का मोबाइल नम्बर, प्रत्याशियों के नाम व नम्बर, लेखपाल, चैकीदार, थानाध्यक्ष के नाम व नम्बर, जोनल मजिस्ट्रेट व सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के नम्बर होने चाहिए। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण के समय अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बूथों के फोटोग्राफ अवश्य लायेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में मतदान पेटिका खिड़की अथवा दरवाजे के पास नहीं होनी चाहिए। बूथ से 200 मीटर के अन्दर पर्ची बाॅटने की व्यवस्था नहीं होंनी चाहिए। पर्ची वितरण केन्द्र पर अनावश्यक भीड़ इकट्ठा न हो। किसी भी दशा में मोबाइल बन्द न हो। अतिरिक्त चार्जर भी साथ रखें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय अवस्थी, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र शर्मा, सचिव विकास प्राधिकरण एसबी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, सभी उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।





