सेना भर्ती रैली 8 से 20 नवम्बर तक

 सेना भर्ती रैली को लेकर कलक्टेªट सभागार में आयोजित बैठक में अधीनस्थों को निर्देश देते डीएम नितिन बंसल डीएम ने सुद्धृढ व्यवस्था के दिये निर्देश

मथुरा। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने 8 से 20 नवम्बर तक जनपद में आयोजित 6 जिलों की सेना भर्ती रैली के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी अपेक्षित व्यवस्थायें दुरूस्त करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भर्ती हेतु आने वाले युवकों को दौड़ शारीरिक दक्षता स्थल से उनके गृह जनपदों के जाने हेतु निकास द्वार के निकट रोडवेज बसों की व्यवस्था की जाय।  बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने सेना अधिकारियों से अपेक्षित व्यवस्थाओं की जानकारी ली और इस क्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को सेना अधिकारियों के साथ एसंेंबिल एरिया वाले ईगल ग्राउंड तथा उसके निकट कवर्ड क्षेत्र के दौड स्थल पर अपेक्षित व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर 5 नवम्बर तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए विस्तृत कार्यक्रम बनाने और सेना अधिकारियों के साथ स्थल भ्रमण कर अपेक्षित व्यवस्थाओं के स्थान चिन्हित करते हुए सुद्धृढ प्रबन्ध करने के निर्देश दिये। आगरा के सेना भर्ती अधिकारी कर्नल कृष्ण नारायन ने जानकारी दी कि सेना भर्ती रैली के दौरान मथुरा के अलावा हाथरस, अलीगढ, कासगंज, फिरोजाबाद एवं मैनपुरी के युवक आयेंगे। 5 ट्रेड की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहा है जिसमें अब तक लगभग 67 हजार के पंजीयन हो चुके हैं और अगले 10 दिन अभी पंजीयन कार्य चलेगा जिसके आधार पर लगभग एक लाख के पंजीयन का अनुमान है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 10 हजार युवकों का बुलावा रहेगा जिनमें पूर्व अनुमान के आधार पर लगभग 70 प्रतिशत ही भर्ती हेतु आना संभावित होगा। उन्होंने रैली के दौरान अपेक्षित व्यवस्थाओं का विवरण प्रस्तुत करने के साथ कहा कि विभागीय अधिकारियांे के माध्यम से सभी कार्य 5 नवम्बर तक पूर्ण कर लिए जायें ताकि इसके उपरांत रिहर्सल कार्य हो सके। उन्होंने बताया कि 7 नवम्बर से युवकों का आना प्रांरभ हो जायेगा, वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नम्बर लेकर आयेंगे उसे देखकर ही उनके एकत्रित होने वाले ईगल ग्राउंड मे प्रवेश दिया जाय। साथ ही जानकारी दी कि पंजीयन समाप्त होने के उपरांत 24-25 अक्टूबर को ही वे जिलाध्तहसीलवार विस्तृत कार्यक्रम बता सकेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव, पुलिस अधीक्षक यातायात आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक नगर प्रियदर्शी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ब्रजेश खन्ना, लोक निर्माण, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंताओं सहित पालिका अधिशासी अधिकारी आदि ने बैठक में भाग लिया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अब अंतरिक्ष व साइबर स्पेस के लिए भी तैयार है हिंद की सेना

  1. भारतीय वायु सेना ने शुरू की मोबाइल हेल्‍थ एप्प

  1. दिल्ली की आबोहवा में मामूली सुधार, धूल नियंत्रण के नए निर्देश जारी




Mediabharti