मथुरा। थाना गोन्दि नगर क्षेत्र के मथुरा वृन्दावन मार्ग पर सेन्ट्रो कार के अज्ञात चालक ने सड़क किनारे खड़ें सिपाही वीरेन्द्र व राजीव नामक सिपाही को रौंद दिया। जिससें दोनो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गये। सिपाहियों को घायल अवस्था में देखकर आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गये। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल दोनो सिपाहियों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।





