सेवाकुंज के नवकलेश्वर महोत्सव में खलल डालने पर सामाजिक संस्थाओं में आक्रोश

ब्रज फाउन्डेशन द्वारा किये गये सौंदर्यीकरण में राज्यपाल के कार्यक्रम में अवरोध डालने पर ब्रजवासियों में उबाल

गोवर्धन। ब्रज फाउन्डेशन द्वारा ब्रज चैरासी कोस में ब्रज के विकास हेतु विभिन्न सामाजिक कार्य किये जा रहे हैं। विगत माह गोवर्धन में रूद्रकुण्ड का जीर्णाेद्धार कर ब्रज फाउन्डेशन द्वारा उसको एक नया रूप दिया गया। इसी कड़ी में ब्रज फाउन्डेशन द्वारा वृन्दावन के सेवाकुंज निकुंजवन का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जिसके नवकलेश्वर महोत्सव में सेवाकुंज के सेवायत द्वारा विघ्न उत्पन्न किया जा रहा है जिससे सामाजिक संस्थाओं, संतों, ब्रजवासियों, व्यापारियों में आक्रोश है तथा उक्त   कृत्य की एक स्वर से निंदा की जा रही हेै।

उक्त प्रकरण पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, व्यापारियों आदि की बैठक नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था लक्ष्य वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित की गई। बैठक में संस्था के सचिव शरण बिहारी खण्डेलवाल ने बताया कि विगत चार वर्षों से तमाम बाधाओं को झेलते हुए सेवाकुंज का सौंदर्यीकरण ब्रज फाउन्डेशन द्वारा किया गया है। सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारम्भ करने पर सेवाकुंज के सेवायतों एवं ब्रजवासियों द्वारा उक्त प्रकल्प हेतु अपना सम्पूर्ण योगदान देने की बात कही गयी थी उसी कारण आज सेवाकुंज सौंदर्यीकरण के उपरान्त अपनी नयी छटा विखेर रहा है तथा उसका सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम पड़ाव पर है। मंदिर में नवकलेश्वर महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं जो कि दिनांक 25 अप्रैल को प्रस्तावित है जिसमें प्रदेश के राज्यपाल के आने की अनुमति भी संस्थान को मिल चुकी है पर अन्तिम तैयारियों के दौरान होने वाली साज सजावट, चित्रकारी, रंगाई पुताई आदि में सेवाकंुज के सेवायत राधाकुमुद गोस्वामी द्वारा रोक लगा दी गयी है तथा संस्था को कोई भी कार्यक्रम न करने की चेतावनी दी गयी है। इस पर समाजसेवियों ने कहा कि ब्रज फाउन्डेशन एक सामाजिक संस्था है जिसके द्वारा निस्वार्थ भाव से ब्रज विकास के तमाम ऐसे कार्य किये गये हैं जो कि अपने आप में एक अतुलनीय उदाहरण हैं। संस्था द्वारा ब्रज के प्रमुख तीर्थ स्थलों बरसाना, गोवर्धन, वृन्दावन, नन्दगांव, मथुरा आदि में बहुत से कार्य कराये गये हैं। कई मंदिरों, परिक्रमा मार्ग के प्रमुख स्थलों, कुण्डों का जीर्णोद्वार कराया गया है। ब्रज की विरासत को अपने मूल स्वरूप में वापिस लाने के लिए संस्था शासन प्रशासन का लगातार सहयोग कर रही है। ऐसी स्थिति में उक्त सेवायत का कार्यक्रम में व्यथान डालना नितान्त निदंनीय है। संज्ञान में आया है कि उक्त सेवायत द्वारा ब्रजवासियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता हेै। नवकलेश्वर महोत्सव में खलल डालने पर गोवर्धन की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, सन्त महात्माओं, व्यापारियों ने निंदा करते हुए प्रशासन से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग करने की मांग की है। मांग करने वालों में प्रमुख रूप से लक्ष्य वेलफेयर सोसाइटी के सचिव शरण बिहारी खण्डेलवाल, श्रीनाथ गर्ग, वीरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, विनोद कुमार खण्डेलवाल, हेमराज एडवोकेट, अमित कुमार, नरेन्द्र शर्मा, श्याम सखा मण्डल के राजेश गुप्ता, प्रमोद सिंघल, दाऊदयाल, राकेश अग्रवाल, दीपक गुप्ता, विनोद अग्रवाल, संत नरहरिदास, दीनबन्धु दास सहित अनेक संत, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, व्यापारी उपस्थित रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti