मथुरा। ग्राम सेही तहसील छाता के लोगों ने वर्तमान ग्राम प्रधान संतो देवी सचिव वीरी सिंह प्रधानपति यादराम साजिश कर विकास कार्यो हेतु आने वाली योजनाओं में घपला कर रहे है और सरकार सम्पत्ति हड़प रहे है। इस संबंध में स्थानीय शेरगढ़ के लोगों ने डीएम को एक शिकायती पत्र दिया हैं। आरोप है कि इन लोगों ने इंद्रा आवास व महामाया आवास के संयुक्त 150 आवासो के निर्माण में लाभार्थियों से सरकार द्वारा मिलने वाला 4500 रुपये व 2500 रुपये स्वयं हड़प लिये है और अब लाभार्थियों से दस दस हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। ग्राम प्रधान ने कुंआ निर्माण के लिए सरकारी धनराशि निकाली लेकिन उसका निर्माण सार्वजनिक लोगों के चंदा से हुआ। इसी प्रकार तालाब सफाई हेतु आये 16 लाख रुपये की धनराशि निकाल ली गई लेकिन तालाब पोखरों की सफाई नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने उन पर गंभीर आरोप लगाये हैं। डीएम से मिलने वालों में मोहनलाल पुत्र नत्थी, मेघसिंह पुत्र श्याम, जग्गी पुत्र होती, डोजी पुत्र बैली, किशन पुत्र गोपाल सहित काफी संख्या में लोग थे।





