मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र में टाउनशिप के समीप निर्माणाधीन सेंट डोमिनिक्स की करीब साढ़े तीन बीघा जमीन पर स्थानीय लोगों ने दीवाल खुर्द बुर्द कर कब्जा कर लिया। जैसे ही सेंट डोमिनिक्स स्कूल संचालकों को घटना की जानकारी मिली तो प्रबंध कमेटी के लोग मौके पर पहुंच गये। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। घटना की जानकारी पर हाइवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों ओर से जमीन पर आधिपत्य को लेकर गहमा गहमी बनी है। वहीं कब्जा करने वाला पक्ष भी जमीन पर अपना दावा कर रहा है तो सेन्ट डोमिनिक्स कमेटी के लोग किसान से जमीन खरीदने की बात कह रहे है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश अपने अधीनस्थों को दिए है।





