सैनी समाज ने मिष्ठान वितरण कर हर्ष जताया

मथुरा। सैनी समाज द्वारा भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर खुशी का इजहार किया गया। समाज के अध्यक्ष भगवान दास सैनी, महामंत्री श्याम सुन्दर सैनी के नेतृत्व में अशोक बिहार कालौनी सदर स्थित गुलाव चन्द्र जूनियर हाईस्कूल विद्यालय में इस अवसर पर मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में गुलाव चन्द्र सैनी भोले सैनी, शंकर सैनी, रमेश सैनी, हरीश सैनी, रविन्द्र शर्मा, रामस्वरूप सैनी, भज्जी यादव, आशा देवी सभासद, रमेश चन्द्र शर्मा, मिथलेश शर्मा, रमा चैहान, संजय गोला, बबलू, विजेन्द्र गोला, आदि ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की जीत जनता की जीत है और उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद जनता को उनके कार्यो का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में मधू वाल्मीकि, कवि सैनी, राहुल शर्मा, अनू वाल्मीकि, मनीष अग्रवाल, नरेश जैन, मोहित अग्रवाल, प्रियाशरण कौशिक, नीलम पांडेय आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti