गोवर्धन। थाने के सामने खडी श्रद्धालुओं की सैट्रों का का शीसा तोडकर अज्ञात चोर गाडी में रखे पर्स व जरूरी कागजात चुरा कर पफरार हो गये। बही चोरी की लिखित शिकायत पीडित श्रद्धालु ने अज्ञात चोरों के खिलाफ गोवर्धन थाने में की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीव 3 बजे मनीष कुमार नागर परिवार के साथ सैन्ट्रो कार से गोवर्धन गिर्राज महाराज के दर्शन करने के लिये दिल्ली से गोवर्धन आये और थाने के ठीक सामने सड़क किनारे अपनी गाडी खडी कर दानघाटी मंदिर के दर्शन करने के लिये गये लेकिन दर्शन करने के 10 मिनट बाद जब श्रद्वालु मनीष नागर अपनी गाडी़ पर गया तो गाडी का एक कांच टूटा हुआ था और गाडी में रखा वेग भी गायव हो गया वेग में करीव तीन हजार रूपये एटीएम कार्ड पेनकार्ड आदि जरूरी कागजात भी बताये गये है। जिस घटना की सूचना पीडित श्रद्वालु द्वारा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस भी घटना स्थल पर पहुॅच गई। लेकिन चोरो का पुलिस कोई पता नही लगा सकी। वही पीडित श्रद्वालुओं ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि गोवर्धन में सव पुलिस की मिलीभगत के चलते चोर श्रद्वालु के साथ चोरी लूट की घटनाओं के शिकार होते है। जब पुलिस स्टेशन के सामने खडे़ बाहन सुरक्षित नही रहते तो पिफर परिक्रमार्थी श्रद्वालु कहाॅ सुरक्षित रह सकेगें।





