सोते साधु-संत और महिलाओं के आश्रम पर भूमाफियाओं ने चलाया बुलडोजर

 

 साधु संत जाम लगाते हुए

 भूमाफियाओं द्वारा चलाया गया बुलडोजर से ध्वस्त हुए मकान एवं मंदिर

हथियारबंद पचास लोगों का हमला, बरसाये लाठी डण्डे 

कई साधु-संत और महिलाओं की बर्बर पिटाई 

फायरिंग से दहशत 

 

नौ लोग घायल, पांच के अपहरण की खबर

एक साधु की हत्या की आशंका

मथुरा। वृन्दावन में भूमाफियाओं के आतंक ने साधु समाज को विचलित कर दिया है। इस सब के पीछे वृन्दावन पुलिस की कहानी है जो ऐसे भूमाफियाओं को पूरा संरक्षण दिये हुये है। बीती रात वृन्दावन के राजपुर चामुण्डा मंदिर के पास नेपाली समाज की भजन कुटीर नाम से एक बड़ा स्थान है जहंा पर साधु समाज भजन-पूजा और विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। इस जमीन पर भूमाफियाओं की काफी समय से नजर है। बताया गया कि बीती रात लगभग साढे बारह बजे बुलडोजर लेकर हथियारों से लैस नामजद सहित पचासों लोगों ने सोते हुये साधु-संत और विद्यार्थियों पर हमला बोल दिया। महिलाओं की बुरी तरह पिटाई की गयी और उन्हें भयभीत करने के लिये शर्मनाक हरकतें भी की गयीं। फायरिंग से दहशत फैल गयी। बुलडोजर लेकर आये भूमाफियाओं ने इस कुटी को गिराने का काम शुरू कर दिया जिससे वहां भगदड़ मच गयी। बताया गया कि भूमाुियाओं के इस हमले में नौ लोग बुरी तरह घायल हुये हैं। मारूति कार में पांच आश्रम के लोगों को भूमाफिया अपहरण कर ले गये हैं जबकि एक साधु माधो बाबा का अभी तक पता नहीं चला है।

 लोग संभावना व्यक्त कर रहे हैं कि उसकी हत्या कर दी गयी है। इस घटना से वृन्दावन में भारी दहशत का माहौल है। इस संबंध में भजन कुटी ट्रस्ट मंदिर के सचिव बालकृष्ण देवाचार्य ने वृन्दावन कोतवाली में तहरीर दी है। मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी भी पंहुचे। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीती रात लगभग साढे बारह बजे भूमाफिया बिहारी लाल ठाकुर, मुरारी पुत्रगण कन्हैयालाल, गोपाल पुत्र नामालूम, गौरीशंकर, विक्की तथा पचास-साठ अन्य लोग आश्रम पर चढ आये। सभी के हाथ में हथियार, तमंचे, बल्लम, फरसे आदि थे। इन लोगों ने फायरिंग और महिलाओं और साधु-संतों से मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों के मुंह पर ढांठे बंधे हुये थे। सोते हुये लोगों में खलबली मच गयी। इन्होने बिल्डिंग को तोड़ना शुरू कर दिया और साधु संतों से मारपीट कर उनके मोबाइल व अन्य सामान छीन लिये। महिलाओं को बुरी तरह बेइज्जत करा और मंदिर की जमीन  बुलडोजर से ध्वस्त कर दी। बाबा का आरोप था कि वह पिछले दो माह से बराबर पुलिस को सूचना दे रहा था लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। इस जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बाबा का आरोप था कि एक रोज पूर्व वृन्दावन पुलिस के तीन सिपाही हमलावरों से गुफ्तगूं करते देखे गये थे। लोगों में चर्चा है कि पुलिस को पच्चीस लाख रूपये देकर खरीदा गया था। पूरे वृन्दावन में इस घटना को लेकर साधु-संत और लोगों में भारी आक्रोश फैला हुआ है। भूमाफिया के हमले में घायल नौ लोगों को वृन्दावन के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती किया गया है वहीं पांच के अपहरण होने की खबर है। वहीं एक साधु माधवदास के न मिलने से समझा जा रहा है कि बुलडोजर की तोड़फोड़ में या तो वह दब गया है या उसकी हत्या हो गयी है। वृन्दावन परिक्रमा मार्ग में स्थित यह सिद्ध स्थान बताया जाता है। घटना के बाद वृन्दावन के तमाम लोग वहां उमड़ पड़े हैं। पूरी घटना में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti