सोने के टाॅक्स लेकर भागा व्यक्ति पकड़ा

सोने के टाॅक्स लेकर भागा व्यक्ति पकड़ा मथुरा । विगत छह नवम्बर को महोली रोड स्थित बंसल ज्वैलर्स की दुकान से सोने के टाॅक्स देखने आये व्यक्ति ने चूना लगाते हुए रफूचक्कर हो गया। एसपी सिटी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की। कोतवाली पुलिस एवं कृष्णानगर पुलिस ने संयुक्त तत्वावधान में कार्रवाई करते हुए आज बस स्टैण्ड से उक्त शातिर चोर को दबोच लिया। 

पुलिस लाइन स्थित सभागार में मीडिया केा जानकारी देते हुए एसपी सिटी बताया कि विदित हो कि गत छह नवंबर को महोली रोड स्थित बंसल ज्वैलर्स के यहां दिन के दो बजे एक व्यक्ति सोने के टाॅक्स खरीदने के लिये आया, जिसको ज्वैलर्स स्वामी हर्षकुमार अग्रवाल ने 66 ग्राम सोने के टाॅक्स देखने के लिये दिये और दूसरे ग्राहक से वार्ता करने लगे तभी वह व्यक्ति टाॅक्स लेकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में इस घटना को गंभीरता से लेते सीओ सिटी और शहर कोतवाली निरीक्षक के नेतृत्व में चैकी प्रभारी कृष्णानगर व पुलिस बल ने सर्विलांस सैल और मुखबिर की मदद से बस स्टैण्ड मथुरा से रामनरेश पुत्र परमानंद निवासी कौंशलपुर थाना न्यू आगरा को गिरफ्तार कर चोरी गये टाॅक्स बरामद कर लिये। पकड़े गये व्यक्ति ने बताया कि उसने अपने साथी दीपक के साथ यह घटना की है। उस युवक की भी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने पकड़े गये व्यक्ति से सात जोड़ी सोने के आभूषण, टाॅक्स बरामद किये हैं। एसपी सिटी ने बताया कि रामनरेश अपने बेटे के इलाज के लिए इस घटना को करना स्वीकार किया है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी मोहित गुप्ता ने 5 हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti