हरियाली तीज के अवसर पर वृंदावन में वाहनों को प्रतिबंधित करते पुलिसकर्मी
वृन्दावन। हरियाली तीज के अवसर पर आज ठाकुर बांके बिहारी लाल सोने के हिंडोले में विराजमान हुये और भक्तों को दर्शन दिये। भारी संख्या में श्रद्धालु आज वृन्दावन में हरियाली तीज के पर्व पर ठा. बांकेबिहारी के दर्शन के लिये पंहुचे हैं। वृन्दावन में काफी भीड़ है और बिहारीजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। आज हरियाली तीज पर बिहारीजी मंदिर में विशेष दर्शनों का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति हुआ। आज सुबह और सायं काफी भीड़ दर्शन खुलने पर देखी गयी।





