
मुंबई। शनिवार २० दिसंबर २०१४ को "सोसाइटी ऑफ़ दी हेलपर्स ऑफ़ मैरी" चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा "क्रिसमस" के उप्लछ में एक कार्यक्रम का आयोजन मालाड( पश्चिम) के मालवणी गेट नंबर आठ में किया गया था। जहाँ पर बच्चों द्वारा डांस, नाटक, गीत इत्यादि का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और "क्रिसमस" मनाया गया। ट्रस्ट द्वारा बच्चों को फल और कपड़ा वितरित किया गया। तथा सामजिक संस्था" गांधी विचार मंच" के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता की तरफ से जयप्रकाश पाण्डेय द्वारा बच्चों को नास्ता वितरित किया गया।
" सोसाइटी ऑफ़ दी हेलपर्स ऑफ़ मैरी" चैरिटेबल ट्रस्ट की सिस्टर एल्सा और सिस्टर जोआना ने बताया कि हम लोग गरीब और जरुरतमंद बच्चों के लिए क्लासेस चलते है और उनसे बीस रुपये महीने का लेते है। और लोगों से मदद लेके टीचर लोगों की फीस देते है। क्योंकि गरीब बच्चे क्लासेस की फीस नहीं दे पाते है। हम लोग सभी जरुरतमंदों की मदद करते है चाहे बच्चे हो, महिला हो या और कोई। हमारा मानना है कि भगवान, खुद, जीसेस सभी एक है और हम लोगों के अंदर है ,हम उन्हे अलग अलग नाम से पुकारते है। हर इंसान में भगवान है, हम लोग एक दूसरे के दुःख और सुख में हिंस्सा लेते है, वही भगवान तक पहुँचने का जरिया है।
इस उप्लक्ष में मनमोहन गुप्ता ने कहा," कई लोग कहते है कि आप कुछ करते है या दान धर्म करते है तो उसे छपवाते क्यों है? मेरा जवाब है कि मैं जब कुछ करता हूँ या कुछ दान धर्म करता हूँ तो मैं कुछ लोगों का ही भला कर पाता हूँ लेकिन जब फोटो छपवाता हूँ तो कई लोगों का भला करता हूँ। क्यों कि छपा हुआ देखकर कई लोग और प्रभावित होते है और उनमे जोश आता है की मैं यह क्यों नहीं करुँ? और वे लोग भी दान धर्म करते है और इससे ज्यादा से ज्यादा गरीबों और जरुरतमंदों की मदद होती है। आज मोदीजी ने केवल झाड़ू हाथ में उठाया और अब देखो देश के बड़े से बड़ा आदमी झाड़ू उठा लिया है, भले ही इतने बड़े लोगों ने काफी भी एक चाय का कप तक न धोया हो या कभी भी झाड़ू को छुया भी न हो।"
Sanjay Sharma Raj
(P.R.O.)





