मथुरा । थाना व कस्बा सौंख बुधवार को सौंख-गोवर्धन मार्ग पर चलते हुए ट्रैक्टर का अगला हिस्सा अचानक टूट गया। इससे ट्रैक्टर सडक से उतर कर खेतों में पलट गया। ट्रैक्टर सवार मजदूर और स्कूली बच्चे बाल बाल बच गये। सहजुआ थोक सौंख निवासी बीजू पहलवान स्थानीय एक तेल मिल पर टैªक्टर चालक की नौकरी करता है। बुधवार की दोपहर वह गोवर्धन से खल की बोरियां खाली करके टैªक्टर से वापस सौंख आ रहा था। उसके साथ ट्रैक्टर मे दीपक और प्रेमसिंह के साथ कुछ मजदूर भी थे। गांव अक्खा के पास बने स्कूल के कुछ बच्चे भी स्कूल से ट्राली में चढ़ गये थे। सौंख-गोवर्धन मार्ग पर करीब 3 बजे गांव तसिया के निकट अचानक टैªक्टर का अगला हिस्सा टूट गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और अपनी साइड छोडकर सडक के दूसरी ओर आकर खेतों में उतर गया और पास में खडी झाडियों में जाकर पलट गया। इससे मजदूरों और बच्चों में कोहराम मच गया। पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब चीख पुकार सुनी तो वह घटनास्थल पर दौड पडे। बडी मुश्किल से लोगों ने मजदूरों और बच्चों को झाडियों से निकाला। हालांकि किसी को ज्यादा चोट नहीं आयीं। मजदूरों में दीपक और रवि को मामूली चोट आयी थीं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में चिकित्सा के लिए भेज दिया गया।





