लखनऊ । समाजवादी पार्टी में चल रही कलह के साथ रोज नए-नए खुलासे सामने आ रहे है। एसपी में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव खेमे में चल रहे घमासान के बीच एक नया मामला सामने आया है। सीएम अखिलेश समर्थक विधायक उदयवीर सिंह ने मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी पर यूपी के सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। उदयवीर सिंह का कहना है कि मुलायम सिंह यादव को अपने बेटे अखिलेश को इस साजिश दूर रखना चाहिए।
उन्होंने उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और मुलायम सिंह के छोटे भाई शिवपाल यादव पर भी हमला बोला। उदयवीर ने कहा कि शिवपाल यादव अखिलेश की सौतेली मां के लिए सियासी मोहरे का काम कर रहे हैं। उन्होंने मुलायम सिंह को भी सतर्क किया कि उनके बड़े बेटे के खिलाफ परिवार में साजिश रची जा रही है। उदयवीर सिंह ने चार पन्नों का एक पत्र लिखा है। सिंह के पत्र के बाद पार्टी में मामला खुलकर जमीन पर आ गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब पार्टी के भीतर से किसी ने कहा कि परिवार वाले ही अखिलेश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं और इसमें सीएम की सौतेली मां की भूमिका है। सिंह ने कहा कि 2012 में जब अखिलेश को सीएम बनाने का मुलायम सिंह ने प्रस्ताव रखा तब से ही उनके खिलाफ परिवार में साजिश शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा कि सीएम के खिलाफ परिवार में निजी ईर्ष्या के स्तर पर काम हो रहा है। उन्होंने ने पत्र में मुलायम सिंह को संबोधित करते हुए लिखा है, जब यह बात सामने आई कि आप अखिलेश को सीएम बनाना चाहते हैं तब से ही परिवार में उनके खिलाफ साजिश शुरू हो गई। हालांकि इस पूरी साजिश में अखिलेश की सौतेली मां रहीं। शिवपाल यादव ने अखिलेश की सौतेली मां को आगे करना शुरू किया ताकि अखिलेश को मुख्यमंत्री बनने से रोका जा सके। इसके लिए उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया था।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
समर्थकों से मिल रहे अखिलेश, चुनाव प्रचार अभियान की तैयारी में!
कांग्रेस-सपा गठबंधन का ऐलान जल्द, अखिलेश-राहुल शुरू करेंगे चुनाव प्रचार
लौटे राहुल, रणनीति बनाने में जुटे, अखिलेश से होगी मुलाकात!