स्कूल प्रबंधक के पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या

मथुरा। लाॅर्ड कृष्णा स्कूल के प्रबंधक और मालिक के पुत्र की संदिग्ध परिस्थ्तियों में हुयी हत्या से सनसनी फैल गयी है। उसका शव कल रात्रि क्लैंसी और बिजलीघर के मध्य जाने वाले रास्ते पर मिला है। मृतक के पिता ने इस घटना में हत्या का खुला आरोप लगाया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चायंे हैं। पुलिस मामले को दुर्घटना करार देने के चक्कर में है। इस संबंध में तीन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिये हिरासत में भी लिया है। 

घटनाक्रम के मुताबिक सदर बाजार निवासी और लार्ड कृष्णा स्कूल चैक बाजार तथा जयसिंहपुरा के प्रबंधक और मालिक एसके रावत के 17 वर्षीय पुत्र देवेश को बृहस्पतिवार देरशाम करीब सात बजे तीन युवक घर से बुलाकर ले गये। रात्रि आठ बजे पड़ोसी अर्जुन सिंह के मकान पर फोन आया कि देवेश को गंभीर अवस्था में अस्पताल में ले जाया गया है लेकिन जब देवेश के परिजन अस्पताल पंहुचे तो डाॅक्टरांे ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गयी है।  उन्होंने बताया कि मृतक के सिर पर भारी चोटों के निशान हैं। उसकी हत्या कर शव को कैंट बिलीघटर और क्लैंसी स्कूल जाने वाले मार्ग पर डाला गया है। पुलिस इस मामले को सड़क हादसा बता रही है वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गयी है। इस मामले में पुलिस ने शहर कोतवाली अंतर्गत बहादुर पुरा निवासी मयंक पाल पुत्र सीपी सिंह, कैलाश नगर निवासी शिवा उर्फ आदित्य और बहादुरपुरा निवासी कपिल पुत्र महेश चन्द पाल को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।वहीं इस संबंध में लोगों में चर्चा थी कि मृतक युवक देवेश का कुछ रोज पूर्व अपने साथियों से विवाद हुआ था और उसके बाद आपस मंे राजीनामा भी हो गया था। बीतीरात जब घर पर देवेश खाना खा रहा था तभी कुछ युवक उसे बुलाने आये और अपने साथ ले गये। उसके बाद पता चला कि इन युवकों ने उसे गंभीर अवस्था में चिकित्सा हेतु आगरा भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गयी। बताया गया कि देवेश के सिर के पीछे के हिस्से में किसी वजनदार चीज से प्रहार किया गया था। उसके शरीर पर अन्य कहीं चोट के निशान नहीं हैं। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हैं। मृतक के पिता ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। आज पोस्टमार्टम गृह पर लोगों की भारी भीड़ थी। मृतक के पिता एसके रावत स्कूल संचालक हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti