स्ट्राइक 1 कोर द्वारा विश्व योग दिवस मनाया जायेगा

21 जून 2015 को प्रथम विश्व योग दिवस को वृहद स्तर पर मनाने के प्रधानमंत्री महोदय के अभियान के तहत, योग तथा इसकें महत्व के बारे में जागयकता बढ़ाने हेतु स्ट्राइक। कोर द्वारा मथुरा कैण्ट के हेलीपेड ग्राउण्ड में विशेष योग कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। विश्व योग दिवस मथुरा कैण्ट में स्ट्राइक 1 द्वारा तथा इसके सभी फार्मेशनों द्वारा उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, हरियाणा, मध्यप्रदेश तथा पंजाब राज्यों की विभिन्न छावनियों मेें वृहद स्तर पर मनाया जायेगा। योग कक्षाओं तथा सभी रैंक और उनके परिवारों द्वारा संयुक्त रूप से योग का आयोजन 21 जून 2015 को किया जायेगा। ‘‘योग दिवस’’ के मुख्य आयोजन में 18000 से 20000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।

योग पुरातन भारतीय सभ्यता का एक बहुमूल्य उपहार है। यह मस्तिष्क और शरीर की एकता, विचार और कार्य बाधा और सफलता, व्यक्ति और प्रकृति के बीच एकरूपता, स्वास्थ तथा स्वस्थ मनुष्य की समग्र परिकल्पना का समावेश है। योग ना केवल सर्वोत्तम व्यायाम है बल्कि यह विश्व , प्रकृति तथा हमारे बीच समरसता को खोजने हेतु चेतना के विकास में सहायक है। हमारी जीवन शैली में परिवर्तन तथा अभियान को प्ररित कर यह हमें जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद कर सकता है। सभी सैन्य कर्मी विश्व योग दिवस में हिस्सा लेंगे तथा इसके लिए उचित तैयारियां चल रही हैं। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti