अधिकमास में गिरि गोवर्धन में स्वच्छता अभियान पूण्य कार्य- श्रीकान्त शर्मा
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी गोवर्धन मथुरा के तत्वाधान में राष्ट्रीय सचिव भाजपा श्रीकांत शर्मा की अगुआई मे गोवर्धन गिर्राज परिक्रमा मार्ग में सफाई अभियान चलाया गया भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आज परिक्रमा की सफाई का पुण्य बीड़ा उठाया गया इस अभियान के अंतर्गत छोटी बड़ी दोनों परिक्रमा मार्ग में झाड़ू लगाकर कूड़ा उठाकर सफाई की गई इस अवसर पर धार्मिक जनता व् कार्यकर्ताओ का आह्वान करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि स्वच्छता में प्रभु का वास है गोवर्धन कृष्ण भगवान का घर है सभी बृजवासी व् गोवर्धन वासियो को परिक्रमा की स्वच्छता के लिये आगे आना चहिये भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारत वर्ष में सभी स्थानों व् तीर्थो को स्वच्छ बनाने का अभियान चल रहा है ऐसे में पुण्य अधिक मास जिसमे सभी देवताओ का बृज वास रहता है ऐसे पूण्य काल में स्वच्छता अभियान दैवीय कार्य है इससे सभी लोग जुड़े ये अभियान ब्रिजवासियो के सेवा भाव को विश्व स्तर पर स्थापित करेगा बृज में गोवर्धन परिक्रमा के लिए देशभर व् विश्व से भक्त आते है वह परिक्रमा में सफाई देखकर बार बार बृज में आने का सन्देश लेकर जायेगे श्रीकांत शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार स्वदेश दर्शन अभियान व् हेरिटेज सिटी व् प्रसादम योजना में करोड़ो रूपये ब्रज व् ब्रज वासियो के लिये दे रही है जिससे ब्रज में तीर्थ व पर्यटन विकास हो यात्री ब्रज की और आकर्षित होगा पर्यटन विकास होगा तो रोजगार के साधन भी विकसित होंगे स्वच्छता अभियान में जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, कारिंदा सिंह, ओमप्रकाश सिंह, ज्ञानेन्द्र राणा, रामकिशन पाठक, भरत सिंह, त्रिलोक चन्द्र शर्मा, विनोद कौशिक, मेघश्याम सिंह, हीरा सिंह, हरिओम शर्मा, शिवशंकर वर्मा, जगदीश कुंतल, श्याम सुन्दर उपाध्याय, मनोज खण्डेलवाल, रविन्द्र कुशवाह, ज्ञानेन्द्र शर्मा, नरेंद्र मुखिया, पवन हिंडोल, श्याम सिंघल, परशुराम, रंजीत सिंह, पवन सिंह, सीताराम शर्मा, रमाकांत शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, हेमन्त शर्मा, जुगल पटेल, कपिल नीमगांव, रणजीत सिंह, गणेशी, राम किशन पचोरी, फूलचन्द्र, रमेश गुर्जर, रामशरन, गोपाल, श्याम, पवन, रमन सिंह, श्याम शर्मा आदि उपस्थित थे।






Related Items
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!
बर्बरीक की वीर कहानी को याद दिलाता है श्री खाटू श्याम मन्दिर