मुंबई। सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर १५ अगस्त २०१५ को "ध्वजारोहन" कार्यक्रम का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी द्वारा पार्टी ऑफिस में दत्तपाड़ा रोड, बोरीवली(ईस्ट),मुंबई में सुबह किया गया, जोकि सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।जहाँ पर सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्पेशभाई पारेख ने पार्टी के पदाधिकारिओं और लोगों के साथ मिलकर ध्वजारोहन किया। इस अवसर पर कई तरह के सांस्कृतिंक कार्यक्रम किये गए और इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दशरथभाई पारेख, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्पेशभाई पारेख, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष भरतभाई राठोड,महाराष्ट्र प्देश उपाध्यक्ष प्रशांतभाई मेहता,दहिसर तालुका अध्यक्ष करणाभाई भरवाड,मुंबई सचिव ठाकुर विनोद सिंह, हेमंतभाई मेहता,उस्मान चोटिया, दिलीपभाई राठोड इत्यादि पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी के राष्ट्री उपाध्यक्ष कल्पेशभाई पारेख ने कहा,"आज हम सभी को ऐसा काम करना है कि हमारे देश को फिर से सोने की चिड़िया कहा जाने लगे और देश तरक्की करे। आज हमारे देश को सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान नेताओं और लोगों की जरुरत है। जो अपने बारे में ना सोचकर जनता और देश की भलाई के बारे मैं सोचे।"





