स्वतंत्रता दिवस से पूर्व निरंकारी भक्तों ने दिलाई गंदगी से आजादी

मथुरा । स्वतन्त्रता दिवस से पहले निरंकारी भक्तों ने न केवल स्वच्छता की सीख दी , बल्कि मथुरा रेलवे स्टेशन को गन्दगी की गिरफ्त से आजादी दिलाने का भी प्रयास किया। शनिवार को निरंकारी भक्तों ने दसवीं बार रेलवे स्टेशन को चमकाया। मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण ने बताया कि निरंकारी सत्गुरू माता सविन्दर हरदेव महाराज के उत्साहवर्धन पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाॅउंडेशन ने शनिवार को मथुरा सहित देश के 

45 महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर सफाई अभियान चलाया, जिसमें देशभर के 20,000 से भी अधिक ‘संत निरंकारी सेवादल’ के सदस्य और संत निरंकारी मिशन से जुड़े तमाम श्रद्धालु-भक्तों ने भाग लिया। मथुरा रेलवे जंक्शन पर ’स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत संत निरंकारी चैरिटेबल फाॅउंडेशन द्वारा हुई सफाई में संत निरंकारी सेवादल के हाथरस, कोसीकलां,फरह से आये सदस्यों सहित लगभग 400 निरंकारी भक्तों ने अपना योगदान दिया। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के सीसीएम एमएम ओझा ने मथुरा जंक्शन आकर निरंकारी भक्तों का उत्साहवर्धन किया। उनका संत निरंकारी चैरिटेबल फाॅउंडेशन के प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। गुजरात से आये बड़ौदा रिफाइनरी के मुख्य वित्त प्रबंधक एलपी भट्टराई ने कहा कि निरंकारी सत्गुरू की सीख हर मानव के लिए प्रेरक है। निरंकारी मण्डल के जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार ने कहा कि निरंकारी सत्गुरू जहां ब्रह्मज्ञान द्वारा आन्तरिक विकारों का प्रदूषण दूर कर रहे हैं। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के डीसीएम नीरज भटनागर, एरिया मैनेजर एनपी सिंह, रेलवे मजिस्ट्रेट सुनील सिंह, निरंकारी सेवादल के संचालक मोहनसिंह, शिक्षक अशोक आदि मौजूद थे। सफाई अभियान में भगवती प्रसाद, वी.एस.ठकुरेला, विनोद अरोड़ा, मोहनसिंह, अशोक दयालु, योगेश बिर्जापुर, जितेन्द्र सिंह, एस.के. रावत, बच्चन सिंह, सुन्दर लाल, भरत, अशोक अरोड़ा,घासीराम, मुन्नालाल, रामबाबू, देवेन्द्र चैधरी, अशोक ओबराय, जगदीश सहगल, शशी अरोड़ा, सरस्वती भट्टराई आदि का सहयोग रहा। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti