स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों का निरीक्षण

मथुरा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विवेक मिश्रा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभगा की टीम ने आज सदर बाजार क्षेत्र के अल्ट्रासाउण्ड संेटरों का निरीक्षण किया। बतात हैं कि स्वास्थ्य विभाग उप्र के निर्देशों के क्रम में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत 19 बिन्दुओं पर अल्ट्रा साउण्ड केन्द्रों पर निरीक्षण का रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है। जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा अल्ट्रा साउण्ड केन्द्रों का निरीक्षण करने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। 

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विवेक मिश्रा के नेतृत्व में यह टीम 19 बिन्दुओं पर अल्ट्रा साउण्ड केन्द्रों का निरीक्षण कर रही है। निरीक्षण के क्रम में टीम द्वारा आज सदर स्थित जीवनरक्षा हास्पीटल, वर्मन नर्सिंग होम एवं प्रसूति गृह, बीएल तिवारी मेमोरिलय हास्पीटल, गुप्ता नर्सिंग होम, जनरलगंज स्थित गोपी कृष्णा हास्पीटल तथा श्रीजी हास्पीटल यमुना के किनारे वाले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डा राजेन्द्र सिंह द्वारा आल्ट्रा साउण्ड केन्द्रों के स्वामियों, चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश एवं जानकारियां भी दी गई। श्रीजी हास्पीटल में गन्दगी सहित काफी अव्यवस्थायें पाई गंई और मौके पर कोई चिकित्सक भी नहीं मिला।  निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ एसीएमओ डा राजेन्द्र सिंह, प्रबन्धक सचिव, एसआरपीएस उत्तम सिंह चैधरी, जिला समन्वयक महिला समाख्या गीतांजलि मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थ्ेा।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti