आमने-सामने हुई बाइकों की टक्कर में युवक घायल
मथुरा । थाना फरह क्षेत्र अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे एक युवक कैन्टर ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कल शाम 6 बजे फरह के शहजादपुर पौरी निवासी नरेन्द्र सिंह 18 वर्ष पुत्र रतनसिंह वाहन के इंतजार में सड़क किनारे खड़ा हुआ था तभी तेज गति से आते कैन्टर संख्या यूपी 80 एएफ 9033 ने उसमें टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। वहीं आज सुबह बाइक पर कोकिलावन शनि दर्शन को जा रहे एक युवक को सामने से आती बाइक ने कुसुम सरोवर के पास टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अनिल पुत्र सीताराम निवासी पालई आज सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर शनिदेव के मंदिर दर्शनों के लिए जा रहा था तभी सामने से तेज गति से आती बाइक ने कुसुम सरोवर के पास उसमें टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।





