मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन रोड पर एक 40 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गयी। मौत का कारण किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना माना जा रहा है। महिला कहां की है ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। हाईवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतका की शिनाख्त का प्रयास भी किया गया लेकिन पहचान नहीं हो सकी है।





