मथुरा। गोवर्धन-मथुरा रोड स्थित जमुनावता के निकट कार सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, परिणाम स्वरूप कार में सवार 2 महिला सहित 4 लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ग्वालियर निवासी एक परिवार आज प्रातः गोवर्धन जा रहे थे। कार सवार यह परिवार जैसे ही गोवर्धन-मथुरा रोड स्थित जमुनावता ग्राम के समीप पहुंचे तभी कार में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में कार में सवार राधा 28 पत्नी जितेन्द्र, राधा यादव 33 पत्नी हरी सिंह, मोन्टा यादव 32 पुत्र राजेन्द्र व सौरभ यादव 28 पुत्र नौनी यादव निवासीगण इरावली ग्वालियर घायल हुए। हादसा देखकर जमा हुए लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





