मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र अंतर्गत महावन के समीप अज्ञात वाहन ने 30 वर्षीय युवक में टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार चन्द्रवीर पुत्र मुरारी लाल निवासी झरोंठा बल्देव सड़क पर पैदल जा रहा था तभी नगला खूबी के समीप अज्ञात वाहन ने इसमें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। कल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी आज उसके परिजनों ने पोस्टमार्टम गृह पर मृतक की शिनाख्त की है।





