सड़क हादसों में गयी तीन की जान

सड़क हादसों में गयी तीन की जानमथुरा । थाना हाइवे क्षेत्र अन्तर्गत तारसी के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। जिससे एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार विजय सिंह आजाद पुत्र सुगम निासी जैंत आज सुबह अपनी बाइक से कही जा रहा था तभी तारसी चैराहे के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तथा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते है कि मृतक एक अध्यापक था। 

वहीं थाना हाइवे अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से आती स्कारर्पियो कार के चालक द्वारा वाहन को तेज व लापरवाही से चलाकर बाइक सवार दो लोगों में टक्कर मार दी। जिससे एक की मौत हो गई व दूसरा घायल हो गया। बताया गया कि स्कारर्पियो कार संख्या यूपी 85-एएम-2845 के चालक ने ओमप्रकाश और उसके मित्र प्रकाश की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे ओमप्रकाश की मौत हो गई और प्रकाश घायल हो गया। मृतक के साले मानवेन्द्र पुत्र नत्थाराम निवासी नगला पापड़ी महावन ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।  

वहीं थाना वृन्दावन क्षेत्र अन्तर्गत जैंत के समीप दो ट्रकों की आमने-सामने की भिडंत में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक का नाम नहीं मिल पाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti