मथुरा । थाना व कस्बा राया क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनाओं में घायलों को पुलिस ने उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शान्ति नगर दामोदर पुरा निवासी शीला देवी (45) पत्नी मोहन सिंह अपने बेटे श्याम (25) पुत्र मोहन सिंह के साथ औरंगाबाद से राया जा रहे थे। राया के रेलवे स्टेशन के ठीक सामने अनयंत्रित टैªक्टर ट्रॉली ने मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों मां-बेटे गिरकर बुरी तरह घायल हुए। दुर्घटना देखकर आसपास के लोग जमा हो गए, उन्होंने फौरन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरी ओर नीमगांव रेाड के निकट बाइक फिसलने से मां-बेटे बुरी तरह घायल हो गये। बताया जाता है कि रास्ते में सामने से एक जानवर को बचाने के प्रयास में बाईक चालक ने अपना संतुलन खो दिया और बाईक पलट गई। यह दोनों मां-बेटे गमी में शरीक होने जा रहे थे। घायल महिला का नाम गुडिया (40) पत्नी सुरेश निवासी गांव ममोर थाना बल्देव है। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं एक अन्य घटना थाना सदर के दामोदरपुरा में हुई। जहां औरंगाबाद निवासी खोना (35) पुत्र राधेश्याम अपने बहनोई रामवीर पुत्र मोहन सिंह निवासी हाथरस को बाईक पर बिठाकर हाथरस जा रहा था। जैसे ही यह दोनों बाईक सवार दामोदरपुरा गांव के निकट पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों बुरी तरह घायल हो गए, हादसे के बाद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रामवीर का उपचार स्वर्ण जयंती अस्पताल में चल रहा है जबकि खोना का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।





