मथुरा। शहर में घोडा, ऊंट, टैªक्टर, ट्राली अनेकों वाहनो में सवार होकर हजरत मुहम्मद पैगम्वर के जन्म दिन पर मुस्लिम समुदाय के लेागो द्वारा कल सोमवार को जुलूस निकाला जाएगा। हजरत मुहम्मद मुस्तुपफा सल्लालाहु तआला अलैही बसल्लम की पैदाइश की खुशी में सर्व मुस्लिम समाज द्वारा सोमवार 12 दिसम्बर को जुलूस निकाला जाएगा। इसको लेकर शनिवार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डा. अशोक अग्रवाल मथुरा के बेरिया वाली मस्जिद घीयामंडी पर पहुंचे, जहां उन्होंने निकलने वाले जुलूस की तैयारियों को परखा तथा गरीबों को कंबल बांटे। जुलूस का समाज के लोगों द्वारा जगह-जगह स्टेज लगाकर पफूलमालाओं व मिष्ठान वितरित कर ध्ूमधम से स्वागत किया जाएगा। जुलूस में अखाडा, तलवार बाजी की कला के साथ अनेक वाहनों के साथ, घोडा, ऊंट, टैªक्टर-ट्राली, अन्य छोटे बड़े वाहनों में सवार होकर हजरत मुहम्मद पैगम्वर के जन्म दिन पर मुस्लिम समुदाय के लेागो द्वारा जुलूस निकालकर हजरत मुहम्मद मुस्तुफा सल्लालाहु तआला अलैही बसल्लम की पैदाइश की मुबारक बाद जुलूस निकलने वाले प्रमुख मार्गों पर सपफाई व्यवस्था को दुरूस्त कर दिया जाऐगा। इसकी तैयारियों को लेकर पालिका सपफाई कर्मियों को आदेशित किया गया है।





