
जल संसाध्न मंत्राी उमा भारती ने यमुना को अविरल बनाने के लिये की घोषणा
मथुरा। विगत दिवस 1 पफरवरी को यमुना रक्षक दल द्वारा हजारों की संख्या में यमुना भक्त, ब्रजवासी, साध्ु-सन्त समाज एवं किसानों के साथ ध्रना दिया। ध्रना चला। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने जल संसाधन मंत्राी को यमुना को स्वच्छ व अविरल बनाने हेतु ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हथिनी कुण्ड से यमुना का पर्याप्त जल छोडा जाये जिससे यमुना प्रयाग तक अविरल प्रवाहित हो सके, यमुना रक्षक दल एवं भारत सरकार के बीच हुये समझौते के सम्बन्ध् त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन करें जिससे यमुना के सदानीरा एवं प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक ठोस परिणाम सामने आये, यमुना किनारे आने वाले प्रमुख शहरों ;यथा- दिल्ली, मथुरा, आगराद्ध के समस्त सीवेज/ गंदे नालों औद्योगिक इकाईयों के प्रदूषित जल को यमुना में गिरने से रोकने हेतु शहर के समानान्तर नहर / पाइप लाइन का निर्माण किया जाये एवं इसे शोध्ति कर किसानों को सिंचाई हेतु दिया जाये। साथ ही इस पवित्रा एवं पर्यावरणीय उद्देश्य के सपफल क्रियान्वयन हेतु विशेषज्ञों की एक टीम यमुना रक्षक दल एवं भारत सरकार के बीच हुये इस समझौते को मूर्तरूप दिया जा सके। यमुना रक्षक दल के राष्टीय उपाध्यक्ष राकेश यादव तथा महासचिव रमेश सिसोदिया ने कहा कि सरकार को यमुना के लिये शीघ्र ही सख्त उठाने चाहये, यमुना किनारे समानान्तर नालों का निमार्ण किया जाये। गंगा के साथ-साथ यमुना सपफाई का कार्य भी होना चाहिये। यमुना हमारी जीवन धरा है। देश की अन्य नदियों के साथ यमुना भी आज बेबस और लाचार है। जल आचमन करने लायक नहीं है। इस अवसर उमा भारती ने कहा कि गंगा वाहनी के साथ ही यमुना वाहनी को भी जोड़ा जायेगा। यमुना जल्द ही अविरल व स्वच्छ होगी इसके लिये सरकार को अभी कुछ समय चाहिये। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल से राष्टीय सलाहकार सोहल लाल आचार्य, राष्ट्रीय सविच व प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह चैहान, हरदयाल कुशवाह, अजय शर्मा, अजय शर्मा, मदनलाल गौतम, आशीष शर्मा, कुंवर सिंह निषाद, गिरिवर सिंह, सियाराम यादव, महन्त कल्यानान्द, वैराग्य स्वरूप, बाल मुकुन्द, प्रज्ञानानंन, सीता अग्रवाल, गीता गुप्ता, सुषमा अग्रवाल, लता अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, अनिता थापा, प्रनव अग्रवाल, भारतीय किसान यूनियन के राष्टीय अध्यक्ष सी0पी0 सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, जन्ट सिंह, आदि हजारों यमुना भक्त व ब्रजवासी, किसान, एवं सन्त समाज उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS