मथुरा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अध्किारी ने अवगत कराया है कि हज यात्रा 2015 में जनपद से हज यात्रा पर जाने के इच्छुक हज यात्रियों को सूचित किया जाता है, कि हज आवेदन पत्रा उ0प्र0 हज कमेटी लखनऊ कार्यालय से इस जनपद को प्राप्त हो गया है, उक्त हज आवेदन पत्रा निःशुल्क रूप से किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अध्किारी कलैक्ट्रेट कम्पाउण्ड मथुरा से प्राप्त किया जा सकता है। अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट धरक ही हज आवेदन करने के लिए पात्र होगें, हज पफार्म भरने की अन्तिम तिथि 20 फरवरी 2015 निर्धारित की गई हैं।





