मथुरा। मांट, शेरगढ और सुरीर में हुयी हत्या की घटनाओं को लेकर आज रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। मांट के डांगौली में जहंा महिला की लाश मिली थी वहीिं सुरीर के परसोतीगढी में युवक की पीटकर हत्या कर दी गयी थी। वहीं शेरगढ के पैगांव में पुरानी रंजिश में ग्रामीण की हत्या हुयी थी। जानकारी के अनुसार कल थाना मांट के डागौली स्थित नगला बैसला में एक किसान के खेत में मिली महिला की लाश को लेकर गाॅव निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र करूआ ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ महिला की हत्या कर लाश इन्द्रपाल के चरी के खेत में डालने का मामला दर्ज कराया है। वहीं कोतवाली सुरीर के गाॅव परसौती गढ़ी में 28 वर्षीय युवक को नामजद सहित चार लोगों द्वारा पीट-पीटकर मरणासन हालांत में छोड़ देने और उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने के मामले में मृतक नीरज के पिता सतेन्द्र कुमार निवासी परसौती गढ़ी ने गाॅव के ही कालू उर्फ कालीचरन पुत्र रामजीलाल ठाकुर आदि चार केे खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। थाना शेरगढ़ के गाॅव पैगाॅव में कल नामजद सहित पांच लोगों ने पुरानी रंजिश के विवाद में 75 वर्षीय ग्रामीण की गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतक हीरालाल के पुत्र लेखराज निवासी पैगाॅव ने इस सम्बन्ध में गाॅव के ही नन्दन पुत्र रामस्वरूप आदि पांच लोगों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया है।





