हत्या कर वाहन लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

चालकों की हत्या कर लूटने वाले गिरोह के तीनों शातिर बदमाशों के साथ शहर कोतवाल चन्द्रभान सिंह और पुलिस टीम।

मथुरा। भाड़े पर वाहन लेकर चालक-परिचालक की हत्या और हाथपैर बांधकर उन्हें फेंककर वाहन लूट ले जाने वाले गिरोह का शहर कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से पुलिस ने दो तमंचा, कारतूस, चाकू बरामद किये हैं। यह गैंग जनपद के अलावा कन्नौज, उन्नाव, जालौन से ट्रैक्टर लूट करता था जिनका पकड़े बदमाशों ने इकबाल किया है। 

आज शुक्रवार शहर कोतवाल चन्द्रभान सिंह ने बताया कि वे अपराधियों की तलाश में पुलिस बल के साथ थे। मुखबिर से पता चला कि चैपहिया वाहनों को भाड़े पर ले जाकर चालक की हत्या और वाहन लूटने वाले गिरोह के सदस्य जहरखुरानी कर ट्रेन से उतरकर ब्रज नगर के पास रेलवे लाइन के किनारे इकटठे हुये हैं और ये चालक की हत्या कर वाहन लूटने की फिराक में हैं। इस सूचना पर घेराबंदी कर रात लगभग बारह बजे बदमाशों को ललकारा तो पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से करूणेश शुक्ला, सुभाष व दीपक सिंह को बंदी बनाया। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू बरामद हुये। इन लोगों ने बताया कि गत 16 जुलाई को रैपुराजाट के पास शाम अपाचे सफेद रंग की बिना नंबर बाइक को लूटा था जिसे हम कानपुर देहात ले गये और बाइक सोनू नामक व्यक्ति को बेच दी। 17 जुलाई को गांव कलीजरी थाना रूरा कानपुर देहात से ट्रैक्टर भाड़े पर चालक व कंडक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रैक्टर लूट ले गये थे। यह गैंग ऐसी ही वारदातों को अंजाम देता है। पकड़े गये तीनों बदमाश कानपुर देहात के मंगलपुर थाने के हैं। पुलिस की इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक एमएस चाहर, कांस्टेबिल रियाज खां, सचिन, जवाहरलाल, वीरेन्द्र सिंह व अरविन्द शामिल थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti