हत्या के तीन पुराने मामलों में रिपोर्ट दर्ज

मथुरा। फरह में गत सात माह पूर्व हुई हत्या के मामले में मुकद्मा न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक सीता देवी पत्नी सुबोध चैरसिया निवासी पर्वतीय काॅलौनी फरीदाबाद ने रिपोर्ट लिखाई कि उसके पुत्र आशीष को नामजद व्यक्ति और उसके साथियों ने मार दिया और अब मुझे भी जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। इस संबंध में धाना जीवना फरह निवासी प्रकाश आदि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। 

वहीं थाना हाइवे के तीन आरपीडी ग्राउण्ड में ढाई वर्षीय हनी को सामान दिलाने के बहाने ले जाकर कुएं में फेंक दिया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध मंे योगेश पुत्र मुन्नू निवासी शंकर पुरी हाइवे के खिलाफ बालक के पिता मलखांन निवासी शंकर पुरी ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना 19 जून बताई जाती है। वहीं थाना शेरगढ़ के गांव उझानी में 31 मई को हुई हत्या के मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकद्मा दर्ज हुआ है। पीड़ित राजकुमार निवासी खोड़ा ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसका पुत्र पप्पू 22 वर्ष ईंट थफाई का कार्य करता था। उसके साथ प्रेम पाल पुत्र दीपा निवासी मेवाती मौहल्ला सुरीर आदि पांच लोगों ने मारपीट की, उसका अपहरण कर लिया और हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया। पुलिस का कहना है कि पुराने विवाद में घटना हुई है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti