हत्या के मामले में झूठा फंसाने का आरोप

पीड़ित निष्पक्ष जांच को लेकर शिकायती पत्र के साथ डीएम कार्यालय के बाहर खड़े 

मथुरा। थाना जमुनापार में हत्या के एक मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर पीड़ित लालाराम ने डीएम को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि उसे हत्या के मामले में रिपोर्टकर्ता द्वारा झूठा केस दर्ज कर फंसाया जा रहा है जबकि सत्यता है कि गिरीश की हत्या प्रेम प्रसंगों के कारण लक्ष्मीनगर पर अज्ञात लोगों द्वारा की गयी है लेकिन पुराने मुकदमे की रंजिश को मानते हुये उसकी गलत एफआईआर दर्ज करायी गयी है जबकि उसका इस घटना से कोई संबंध नहीं है। पैसा ऐंठने की गर्ज से झूठा मुकदमा पंजीकृत कराया गया है और वादी राजीनामा हेतु उस पर दबाव बना रहे हैं। पुलिस सत्यता का पता नहीं लगा पा रही है। लालाराम ने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti