हथिनी कुण्ड पर सत्याग्रह करने की तैयारियों में जुटा यमुना रक्षक दल

मथुरा। आगामी 2 नबम्बर की हथिनी कुण्ड पर सत्याग्रह की तैयारियों को लेकर यमुना रक्षक दल द्वारा गांव गांव के लोगों को जाग्रत करने का कार्य किया जा रहा है। 1 सितम्बर सोमवार को यमुना रक्षक दल द्वारा अकबर पुर गांव में गांव वालों की बैठक की गई जिसमें 2 नबम्बर हथिनी कुण्ड पर सत्याग्रह की बात उठाई गयी एवं गांव वालो द्वारा सत्याग्रह में बढ चढ कर भाग लेने की बात कही। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि मुख्य समस्या की जड़ हथिनी कुण्ड बैराज पर जहा यमुना मैया को  रोक लिया गया है। इसलिये अब वहीं पर सत्याग्रह किया जायेगा जिसमें सभी ब्रजवासियों की सशक्त भागीदारी आवश्यक है इसलिये यमुना रक्षक दल आपसे इसमें बढ चढ कर भाग लेने की अपील करता है। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के मथुरा ब्लाक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, मनोज भाटी, राधेश्याम भगत जी, एड0 ओमवीर सिंह सिसौदिया, शिवकुमार, सुजान सिंह, दुल्ला सिंह, राकेश सिंह आदि उपस्थित थें।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login