हथिनी कुण्ड से यमुना जल न छोड़ा तो होगा 1 मार्च 2015 को रेल व हाइवे का अनिश्चितकालीन चक्का जाम

5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर यमुना रक्षक दल की मासिक बैठक आयोजित की गई जिसमें सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं यमुना भक्तों ने भाग लियां। बैठक का संचालन यमुना रक्षक दल के राािष्टय महासचिव रमेश सिसौदिया जी ने करते हुये सभी सम्मानित आगुन्तुकों का परिचय कराया। पर्यावरण दिवस के अवसर पर यमुना रक्षक दल द्वारा यमुना मुक्ति एवं शुद्धिकरण के पावन उद्देश्य के प्रचार - प्रसार हेतु एक इको फ्रैन्डली प्रचार रथ निकाला गया जिसको यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास जी द्वारा हरी झंडी दिखा प्रचार के लिये रवाना किया गया। यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि यदि सरकार द्वारा हथिनी कुण्ड से जल नहीं छोड़ा गया तो 1 मार्च 2015 को ब्रजवासी यमुना भक्त मिलकर मथुरा बैठकर ही रेल व हाइवे जाम कर केन्द्र व राज्य सरकार दोनो को मथुरा आने के लिये विवश कर देगें। अब ब्रजवासी न दिल्ली जायेगें न लखनउ वे मथुरा में ही बड़ा जनआन्दोलन कर सरकारों को विवश कर देगें। जिसके देश भर से लोगो को जोड़ा जा रहा है और आन्दोलन को शक्ति दी जाने का कार्य किया जा रहा है । माननिय प्रधानमंत्री जी से दल यह निवेदन करता है कि गंगा की सफाई के साथ साथ यमुना की ओर भी अपना ध्यान आकर्षित कर उसकी मुक्ति एवं शुद्धि की ओर ध्यान दे क्योकि बिना यमुना की सफाई के गंगा को साफ कर पाना आसान नहीं है। यमुना रक्षक दल के राष्टिय उपाध्यक्ष राकेश यादव ने यमुना रक्षक दल के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुये बताया कि 23 जून को दल के कार्यकर्ता मथुरा विश्राम घाट से 500 बोतल यमुना जल व हथिनी कुण्ड जाकर वहां से 500 बोतल यमुना जल लेकर दिल्ली में सभी सांसदो को भेंट करेंगे ताकि वे ब्रज के साथ हो रहे अन्याय को देख सके। दूसरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुये राष्टिय उपाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 15 जुलाई को यमुना रक्षक दल के द्वारा मथुरा  जिलास्तर का कार्यकर्ता सम्मेलन किया जायेगा जिसमें वर्षो से  यमुना आन्दोलन से जुडे हुये सभी कार्यकर्ता भाग लेगें।

यमुना रक्षक दल के राष्टिय सचिव अब्दुल जब्बार व प्रदेश सचिव हाशिम खां ने कहा कि यमुना में बह रहा विशाक्त जल जनसाधारण के लिये परेशानी का सबब बन गया है। यमुना को शुद्ध कराने के पाक करने के उद्देश्य में हम सभी साथ है।

परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा व क्षत्रिय महासभा के राष्टिय महासचिव मोहन सिंह राजपूत ने कहा कि यमुना को मुक्त व शुद्ध कराने के लिये हम सभी ब्रजवासी यमुना रक्षक दल के साथ है।

अखिल भारतिय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने यमुना रक्षक दल को समर्थन देते हुये हर प्रकार के सहयोग की बात कही। इस अवसर पर ईट उद्योग संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, संजय शर्मा, प्रतुल अग्रवाल, अरूण चतुर्वेदी, दिलीप सभासद , लाला बाबा, पं मुकेश शास्त्री, राजेन्द्र भगत जी, साध्वी गीता जी, गोपाल पाण्डे, शरद वर्मा, राजुपेण्टर आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti