हथियारों की नोंक पर दिनदहाड़े लूट

बदमाशों की फायरिंग में दो ग्रामीण घायल

मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र अंतर्गत दिन दहाड़े तीन सशस्त्र बदमाश एक ग्रामीण के घर में घुस गये और हथियारों की नोंक पर यहां से नगदी व जेवरात लूटकर ले गये। जानकारी के अनुसार आज दोपहर तीन बजे बल्देव के नगला नंदू में उस समय हड़कंप मच गया जब तीन सशस्त्र बदमाश उदयवीर सिंह के मकान में घुस गये और उन्होंने हथियारों के बल पर जमकर लूटपाट की। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग भी कर दी जिससे दो लोगों को गोली लग गयी और वह घायल हो गये।  बदमाश ग्रामीण के घर से दो सोने की चेन, एक पैण्डल और बीस हजार रूपये लूटकर फरार हो गये। इस घटना से पूरे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। घटना की सूचना पर पर बल्देव पुलिस भी पंहुच गयी। पुलिस मामले की छानबीन कर बदमाशों की तलाश मंे जुटी है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti