गाड़ी की चाबी टूटने पर इनोवा छोड भाग गए बदमाश
पीड़ित नोएडा से महावीरजी के दर्शनों को जा रहे थे
छाता। छाता कोतवाली क्षेत्र में बीतीरात को नरी सेमरी के नजदीक बुलेरो सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर इनोवा सवार श्रद्घालुओं को लूट लिया। पीड़ित नोएड़ा से हिंडोन सिटी महावीरजी को दर्शन करने जा रहे थे। घटना की तहरीर छाता कोतवाली में दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
पीडित आकाश जैन पुत्र मनोज जैन निवासी गावं हरूला सेक्टर 5, नोएडा ने बताया कि वह इनोवा गाड़ी संख्या यूपी 14 बीएक्स 6422, से अपने रिश्तेदारों के साथ चालक मयंक, राजेश जैन, अनीश जैन, कुनाल जैन, अभिनव जैन व प्रशांत जैन के साथ हिंडोन सिटी (राजस्थान) स्थित महावीरजी दर्शन करने जा रहे थे। रात करीब दो बजे नेशनल हाइवे दो पर वे छाता को क्रास करके हाइवे पर चल रहे थे। इसी दौरान गांव नरी के पास एक बिना नंबर वाली सफेद रंग की बुलेरो ओवरटेक करते हुए उनकी गाड़ी के आगे लग गई और एक गाड़ी पीछे से आ धमकी। उन दोनों गाड़ियों में से करीब 18 से 20 बदमाश उतरे, सभी के पास हथियार थे। कुछ उनकी गाड़ी में बैठ गए, और चालक मयंक से बोले कि जहां हम कहें वहीं गाड़ी ले चल, नहीं तो गोली मार दूंगा। बदमाशों ने गाड़ी में से जबरन चॉबी खींची तो चाबी टूट गई, जिससे गाड़ी स्टार्ट नहीं हो सकी। बताते हैं कि चाबी में सेंसर लगा रहता है। बदमाशों ने सभी से मारपीट करने लगे उनके पास सात थैले थे, सात मोबाइल थे, और करीब बीस हजार रूपये की नकदी थी। कुल सामान डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा का था जिसे बदमाश लूट ले गए। जब गाड़ी र्स्टाट नहीं हुई तो उसको बदमाश छोड़ कर भाग गए। लुटे पिटे श्रद्घालुओं ने संस्ति कालेज की सुरक्षा में लगे गार्डो की मदद से छाता पुलिस और अपने घर को फोन किए। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।





