हमने समाज को जोड़ने और विकास की राजनीति की है- जयंत चैधरी

गोवर्धन के कई गांवों में मिला जीत का आर्शीवाद

मथुरा। सांसद जयत चैधरी ने गोवर्धन विकास खण्ड के ग्राम सकरवा, मलसराय, देवसेरस, दौलतपुर, मुडसेरस, जानंू, महरोली, आदि ग्रामों में जनसंम्पर्क व सभायें की और कहा कि उन्होंने गंगा जमुनी तहजीब को आगे बढाने का काम किया है और आगे भी करता रहूॅंगा। भाई से भाई को लडाने से परिवार विखरता है समाज कमजोर होता है। रालोद कांग्रेस गठाबंधन प्रत्याशी सांसद जयंत चैधरी का राजस्थान की सीमा से लगे गांवों में जोरदार स्वागत किया गया, गा्रामीणों ने सांसद द्वारा कराये गये विकास कार्याें के प्रति संतोष व्यक्त किया और आशा जताई कि सांसद इसी प्रकार विकास कार्याें केा आने वाले समय में पूरा करायेंगे। चुनावी जनसभाओं में जयंत चैधरी ने कहा कि लोकदल के अलावा किसान मजदूरों के हितो की लडाई लडने वाला और कोई दल नहीं है। रालोद ने हमेशा समाज को जोडने का काम किया है। लडाना आसान है लेकिन जोडना मुश्किल है। समाज के संगठित होने से ही देश मजबूत होता है उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के हितों का भी सदैव ध्यान रखा है और आने वाले समय में अल्पसंख्यकों को लाभान्वित करने की योजना लायी जायेंगी। श्री चैधरी ने कहा कि आपस में लोगों को बांटने वाले विकास की बात करें यह संभव नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष चैधरी अनूप सिंह, योगेश नौहवार, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी जिला पंचायत सदस्य मेधश्याम ने कहा कि गठबंधन प्रत्याशी ने पिछले कार्यकाल में मथुरा वासियों के लिये बहुत कुछ किया है और आगे भी राष्ट्रीय मुददों के साथ साथ जनपद के विकास की योजनाऐं है आने वाली 24 अप्रेल को उनके पक्ष में मतदान कर इन योजनाओं को साकार करने के लिये जयंत चैधरी को पुन संसद में भेजें। सांसद और अन्य रालोद नेेताओं का हुब्बलाल, जस्सू, असरू, अजमल प्रधान, मौ शरीफ कुरैशी नब्बू, दीनू, फजरू शरीफ जाकिर प्रधान सुभान ठा0 चूरा सिंह, देवला सिंह, रोहताश मुकदम रामपाल हरीसिंह पहलवान अमरसिंह नेताजी आदि ने स्वागत किया। श्री चैधरी के साथ रामरसपाल पौनियां, डा0 यूनिस कुरैशी यदुवीर सिंह सिसौदिया, सुरेश भगत सुशील गौतम आदि मौजूद थे। इससे पूर्व श्री चैधरी ने दानघाटी मन्दिर पहुंच कर गिरिराज जी की पूजा अर्चना की।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti